Popular Posts

Thursday, March 17, 2011

जिंदगी भर की तूने, ये क्या कमाई रखी है ?

 
बस रश्क, बीमारी, लोगों की दुहाई रखी है,
जिंदगी भर की तूने, ये क्या कमाई रखी है ?!

अब हमें मालूम पड़ा, उसकी परेशानी का सबब,
दूसरों से बहुत उसने , उम्मीदें  लगाईं रखी है !

वो पूछते है हमसे, क्या है बुलंदी का राज ? दिखा दे फिर अदा वो जो, बनी बनाई रखी है !

जहाँ ये देख हैं चुके , जहन्नुम से क्या डरें ?
वहाँ  भी कौन सी बची, नयी  बुराई रखी है ?!
है खेल तेरा क्या , कौन समझ पाया खुदा ?
जादू में गज़ब की तूने , अपनी सफाई रखी है !
जो मुस्कुरादे आज तू ,  है तेरी क्या 'मजाल'  ?
खुशियों की पंडित ने पहले,  तारीख बताई रखी है !
SURENDRA THAKUR
A-Gyani ji
09727740048

No comments:

Post a Comment